बगहा, मार्च 26 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय मेरा युवा भारत के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी रश्मि सिंह के निर्देशन पर सरकार के प्रमुख योजनाओं पर कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन एम.जे. के महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ उपस्थित होकर कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं के बीच सरकार के विभिन्न योजनाओं को लेकर विस्तृत रूप से अपनी बातों को रखा एवं युवाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लाभकारी योजनाओं के लाभ से युवाओं को अवगत कराना था। उद्योग विभाग से आए उद्योग विस्तार पदाधिकारी स्वर संगम ने उद्योग विभाग के माध्यम से सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं कार्यक्रम योजनाओं का लाभ लेने को कहा। वही कार्यक्रम में एम.जे.के कॉलेज के ...