विकासनगर, मार्च 24 -- ब्लाक सभागार में आयोजित जन जन की सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीताराम गौड़ ने सरकार की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। गौड़ ने कहा कि चार वर्षों में सरकार ने प्रदेश में अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं, जिनका लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जौनसार के प्रवेश द्वार हरिपुर कालसी में यमुना घाट का निर्माण किया जा रहा है जहां हरिद्वार की तर्ज पर यमुना आरती की जाएगी। जो क्षेत्र को अध्यात्मिक पहचान देगा। कहा कि हनोल स्थित महासू धाम को मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने 120 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। गौड़ ने कहा कि अन्य विकास कार्यों से भी स्थानीय लोग लाभान्वित हो रहे हैं। गौड़ ने कहा है कि अनेक योजनाओं में उत्तराखंड राज्य देश में प्रथम स्...