देहरादून, अप्रैल 25 -- भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं व शक्ति केंद्र के संयोजकों को सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने व अपने बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया गया। बैठक में भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि बूथ और मंडल के बीच की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कड़ी शक्ति केंद्र है, जो आमतौर पर 3 से 5 बूथों के समूह शक्ति केंद्र का प्रबंधन करते हैं। ये स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने, केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करने, और चुनाव के दौरान बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र संयोजक की प्रमुख जिम्मेदारिया यह है कि वह बूथ प्रबंधन अपने अंतर्गत आने वाले सभी बूथों पर बूथ समितियों का गठन और सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करें। संगठन सशक्तिकरण मंडल अध्यक्ष...