रांची, दिसम्बर 31 -- रनिया, प्रतिनिधि। वर्ष के अंतिम दिन और नववर्ष के आगमन के अवसर पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने रनिया प्रखंड के दूरवर्ती खटखुरा पंचायत अंतर्गत बुरूरमुंडा एवं ओलंगेर गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आज़ादी के बाद से अंधेरे में रह रहे दोनों गांवों को बिजली की सौगात दी। जैसे ही विधायक ने स्विच ऑन किया, पूरा गांव रोशनी से जगमगा उठा, जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। विधायक सुदीप गुड़िया ने दोनों गांवों में मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना के तहत लगाए गए नए बिजली ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विधायक का जोरदार स्वागत किया। ग्राम प्रधान मसीह मुंडा ने ग्रामीणों की ओर से गांव की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.