दुमका, दिसम्बर 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को स्टेट लेवल लीगल सर्विसेज कम एंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान थे। इस मौके पर वर्युअल राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन चीफ जस्टिस ने रिमोट के बटन को दबाकर किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्मृति चिन्ह् व शॉल ओढ़ा कर किया गया। चीफ जस्टिस के साथ उनकी पत्नी,बच्चे एवं हाई कोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद, जस्टिस आनंद सेन व जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,झालसा की सदस्य रंजना अस्थाना भी पहुंचे हुए थे। चीफ जस्टिस श्री चौहान ने कहा कि सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचे। इन योजनाओं से गरीब तबके के लोग लाभान्वित हो। योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने की जिम्मेवारी सभी की है। उन्होंने डीसी द्वारा क...