पलामू, अप्रैल 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में 106वीं नये उपायुक्त के रूप में दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपना योगदान दिया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त समीरा एस से प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय के कार्यो भी ठीक किया जाएगा। क्षेत्र भ्रमण कर समस्याओं को समझेंगें और उसका निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पलामू से ही उन्होंने अपनी कैरियर की शुरूआत की है। इस कारण उन्हें बहुत कुछ इस क्षेत्र के बारे में है। इसका लाभ उन्हें अपने कार्यकाल में मिलेगा। उन्होंने कह कि पलामूवासियों से भी आग्रह किया है कि उनका सहयोग करें,ताकि विकास की गति को तेज किया जाए। यह भी पढ़ें- राजीव रंजन ने संभाला पूर्वी सिंहभूम के 2...