संतकबीरनगर, नवम्बर 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम शनिवार को जिले में पहुंची। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की। बैठक डाक बंगला खलीलाबाद में आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाएं। बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जय प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था सहित स्वास्थ्य, शिक्षा व कानून व्यवस्था के सुचारु संचालन के संबंध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से आवश्यक बिंदुओं पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.