बदायूं, मार्च 30 -- जिला प्रशासनिक समन्वय समिति में पहुंचे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने पुलिस और प्रशासन के अफसरों के पेंच सके। कहा कि बदायूं को हम एक नये युग में लाने का प्रयास कर रहे हैं। उद्योग स्थापित करने के साथ कनेक्टविटी और विकास कार्यों को बेहतर रहे हैं, लेकिन अफसरों की लापरवाही की वजह से एचपीसीएल जैसी घटनाएं हो रही हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने अफसरों से कहा वे सरकार की मंशा को समझ लें और उसके अनुसार कार्य करें। उन्होंने डीएम से कहा एचपीसीएल प्लांट को जल्द से जल्द संचालित किया जाये। इसके लिए कंपनी अधिकारियों से मुलाकात करें। रविवार को शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित जिला प्रशासनिक समन्वय समिति (कोर कमेटी) की बैठक संपन्न की गई। बैठक माध्यमिक शिक्षा एवं प्रभारी मंत्री गुलाब देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष रा...