आगरा, जुलाई 19 -- जंतर-मंतर दिल्ली पर छात्र अधिकारों के लिए लड़ रहे सामाजिक कार्यकर्ता, विज्ञानी सोनम वांगचुक को जबरन हटाए जाने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सरकार की निंदा की है। साथ ही रविवार को सेंट जोंस चौराहा हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन भी किया गया। सपा छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव के नेतृत्व में बुद्धि-शुद्धि यज्ञ के दौरान नेताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई। आरोप है कि पुलिस ने मंदिर को भी बंद करा दिया। मौके पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास भी पहुंच गए। इसके बाद सपा नेताओं ने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ी और यज्ञ किया। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर में भूख हड़ताल के समर्थन में रामनगर में धरना-प्रदर्शन शब्बीर अब्बास ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार है। सरकार...