नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- देश के अंदर पॉल्यूशन की सबसे बड़ी वजह गाड़ियों ने निकलने वाला धुआं है। दिल्ली जैसे शहर में इसका असर भी साफ दिखाई देता है। जिसे लेकर दिल्ली सरकार द्वारा कई अलग-अलग तरह के प्रयोग भी किए जाते रहे हैं। हालांकि, अब सरकार प्रस्तावित भारत स्टेज VII (BS7) मानकों के तहत व्हीकल से होने वाले प्रदूषण के दायरे को बढ़ाने की तैयारी में है। ये नए मानक काफी हद तक यूरो VII उत्सर्जन मानकों के अनुरूप हैं, फिर भी इन्हें भारत की ड्राइविंग और ईंधन की स्थितियों के हिसाब से ढाला जाएगा। ET की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 2027 से कारों, बसों और ट्रकों को सख्त उत्सर्जन नियमों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की बैटरियों के लिए न्यूनतम सहन-शक्ति की शर्तें अनिवार्य करने की...