नई दिल्ली, मार्च 12 -- सरकार की प्राथमिकता है कि किसी रसोई में गैस की कमी न रहे- पुरी------------ - बिगड़े वैश्विक हालात में पाकिस्तान से की तुलना, कहा भारत बेहतर स्थिति में-------------नईदिल्ली। विशेष संवाददातालोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा उठाए गए रसोई गैस (एलपीजी) की कमी के मुद्दे पर जबाब देते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल और केरोसिन की कोई कमी नहीं है। एलपीजी उत्पादन में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है और सरकार की प्राथमिकता है कि देश में करोड़ों परिवारों की रसोई में खाना पकाने के लिए गैस की कमी नहीं रहे।पुरी ने ईरान और अमेरिका-इजराइल के युद्ध के कारण देश में होर्मुज जलडमरुमध्य में बने प्रतिकूल हालात का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया के संघर्ष में कोई भूमिका ...