सरकार की नीतियों से असंतुष्ट हैं युवा
गोरखपुर, अगस्त 19 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जौनपुर जिले के मछलीशहर विधानसभा से समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं सपा विधायक ने कहा कि जेन-जी के आंदोलन के बाद अब अल्फा जेनरेशन और जेन-जी के युवाओं में भी जगह-जगह प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में सरकार की नीतियों को लेकर असंतोष है। सरकार को युवाओं की आवाज सुनने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में गंभीरता से काम करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को 50 हजार रुपये देने के मुद्दे पर कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाएं केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि सम्मान के साथ जीने का अधिकार चाहती हैं। यदि सरकार महिलाओं को सम्मान और उनके अधिकार देने का काम करेगी तो वे सरकार के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने दावा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.