प्रयागराज, मार्च 17 -- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने सरकार की नीतियों के खिलाफ मंगलवार को पत्थर गिरजाघर के पास प्रदर्शन किया। 24 मार्च को दिल्ली में रामलीला मैदान में प्रदर्शन होगा। माकपा की केंद्रीय कमेटी के सदस्य हीरालाल यादव ने कहा कि हमारी रोजी-रोटी की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन हो रहा है। सरकार नए-नए कानून लाकर चीजें और कठिन बना रही है। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम यादव ने कहा कि नए बीज कानून के बाद किसान का अपनी ही फसल के बीज पर कोई हक नहीं होगा। भारत और अमेरिका के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते के तहत भारत के सामान पर अमेरिका 18 प्रतिशत टैरिफ टैक्स लगाएगा, जबकि अमेरिका के सामान पर भारत में टैक्स नहीं लगेगा। इससे भारत का माल तो अमेरिका में नहीं बिकेगा, पर भारतीय बाजार अमेरिकी कृष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.