बेगुसराय, अगस्त 21 -- वीरपुर,निज संवाददाता। भाकपा की वीरपुर अंचल इकाई ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय से पदयात्रा निकाली। इसका नेतृत्व अंचल मंत्री राम प्रवेश सिंह कर रहे थे। पदयात्रा वीरपुर पूर्वी व वीरपुर पश्चिमी पंचायत के प्रमुख मार्गो से होते हुए वीरपुर बाजार स्थित पार्टी कार्यलय तक पहुंची। वहां कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पहली सितंबर को दिल्ली चलने का आह्वान किया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि सरकार तानाशाह की तरह काम कर रही है। अपना हक मांगने वाले छात्रों पर पेलेट गन और लाठियां चला रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान मजदूर नौजवान व महिलाओं को अपना हक नहीं मिल रहा है। पेपर लीक व चंदा चोरी की घटनाओं से सरकार बेनकाब हो चुकी हैं। ऐसे में भाजपा सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक आधार नहीं बचता है। पार्टी नेताओं ने कहा कि इन्हीं म...