जहानाबाद, मई 2 -- मई दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में मई दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जहां उपस्थित लोगों ने श्रमिक आंदोलनों में शहीद हुए मजदूरों को श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- काम के घंटे से लेकर श्रम कानून और न्यूनतम मजदूरी आज भी चुनौती: अंजनीसभा का आयोजन सीपीएम एवं सीटू के नेतृत्व में आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में श्रमिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मई दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिन मजदूरों के लंबे संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें 8 घंटे कार्य, 8 घंटे...