मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला परिषद की बैठक गुरुवार को मिठनपुरा स्थित जिला कार्यालय चंद्रशेखर भवन में जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी सघन अभियान चलाएगी। केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की नाकामियों और वादाखिलाफी के खिलाफ छह से 15 अगस्त तक सभी प्रखंडों में पदयात्रा निकाली जाएगी। बैठक में इसकी तैयारियों की समीक्षा की गई। पदयात्रा के दौरान कमरतोड़ महंगाई, अप्रत्याशित बेरोजगारी, किसानों की फसल के लिए एमएसपी की गारंटी और श्रमिकों के अधिकारों पर हमले के खिलाफ राजनीतिक अभियान चलाया जाएगा। पार्टी नेताओं ने बताया कि पदयात्रा के ...