देहरादून, अप्रैल 2 -- मसूरी। संवाददाता कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के एक निजी होटल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मसूरी मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस का शुभारंभ किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं, सुशासन और समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कैबिनेट मंत्री ने कृषि एवं सैनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार...