काशीपुर, अप्रैल 8 -- दीप पाठक, काशीपुर। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुखदेव सिंह नामधारी ने गदरपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अरविंद पांडे पर सरकार और संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। बुधवार को गदरपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कांबोज के साथ पत्रकार वार्ता करते हुए नामधारी ने ये आरोप लगाए। रामनगर रोड स्थित एक होटल में नामधारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है। कुछ लोग पार्टी लाइन से हटकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। नामधारी ने कहा कि जमीनों से जुड़े मामलों की प्रशासनिक जांच की मांग की। सुरेश कांबोज ने कहा कि भाजपा संगठन के भीतर ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में पांडे के ...