बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- नावकोठी, निज संवाददाता। बिहार राज्य जल श्रमिक संघ जिला इकाई की बैठक हसनपुर बागर में आयोजित की गई। अध्यक्षता रामबिलास सहनी ने की। बैठक में सीटू महासचिव रामबालक सहनी ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते मछुआरों की स्थिति लगातार दयनीय होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चेरियाबरियारपुर के नवनिर्वाचित विधायक अभिषेक आनंद ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर बगरस स्लुइस गेट खुलवा दिया जिसके चलते कावर झील में संग्रहित जल की निकासी हो गई। जलस्तर में आई अचानक कमी से इस क्षेत्र में डाली गई मछलियां बह गईं जिससे मछुआरों के समक्ष रोजगार और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। वक्ताओं ने कहा कि इससे राज्य सरकार की जल-जीवन-हरियाली योजना पर सवाल खड़ा हो गया है जबकि संग्रहित जल का संरक्षण जलवायु परिवर्तन को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.