गंगापार, मार्च 31 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान- 2026 के अंतर्गत शिवाजी डिग्री कॉलेज में मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने मंडल प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे सत्र में कार्यपद्धति पर चर्चा करते हुए सभी प्रशिक्षुगणों से संवाद किया।उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा गरीबों व किसानों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही है। विश्व के सभी देशों में आज पेट्रोल, डीजल व गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने के साथ मिलने में भी दिक्कत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति से भारत पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। रात्रि प्रवास करने के पश्चात मंगलवार को सुबह दिलीप पटेल ने योग सत्र में शाम...