गाजीपुर, मार्च 22 -- जखनिया। क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में भाजपा मंडल जखनिया प्रथम के एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के मार्गदर्शन के साथ हुआ। कार्यक्रम 21 मार्च से संचालित हो रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए सपना सिंह ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। यह प्रशिक्षण 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026' का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना है।जिला उपाध्यक्ष सरोज मिश्रा ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और स...