गाजीपुर, जून 5 -- सैदपुर। भारतीय जनता पार्टी सैदपुर विधानसभा के पूर्वी और पश्चिमी मंडल की कामकाजी बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया गया। साथ ही बूथ सशक्तिकरण को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख और बूथ समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए। जिला उपाध्यक्ष राजेश सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण कार्यक्रम होंगे...