नई दिल्ली, जून 23 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने की नीति बंद करनी चाहिए। पार्टी ने कहा कि वाशिंगटन के साथ उस व्यापार समझौते पर दबाव में आकर हस्ताक्षर नहीं करने चाहिए, क्योंकि समझौते का मौजूदा स्वरूप भारतीय हितों के खिलाफ है। यह भी पढ़ें- 'भारत-अमेरिका कृषि समझौते पर रोक लगाई जाए' किसानों पर प्रभाव पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि अमेरिका के साथ जिस स्वरूप में व्यापार समझौते पर सहमति बनी है उसका जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।व्यापार वार्ता रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर मंगलवार और बुधवार क...