गढ़वा, दिसम्बर 20 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रमुख शोभा देवी और सीओ शंभू राम ने शनिवार को संयुक्त रूप से फीता काटकर मकरी पंचायत के ढेकुलिया टोला में धानक्रय केंद्र का उद्घाटन किया। उक्त अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, जनप्रतिनिधि और कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर प्रमुख शोभा ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। धानक्रय केंद्र की स्थापना से अब किसानों को अपने उपज का उचित मूल्य मिलेगा। उन्हें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस वर्ष निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान खरीदने का निर्णय लिया है ताकि किसानों को सीधे लाभ मिल सके। वहीं सीओ ने बताया कि उक्त केंद्र पर धान का क्रय भवनाथपुर एग्रीविजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा की जाएगी। किसान अपनी उपज की बिक्री केंद्र के माध्यम से कर सकेंगे।...