चंदौली, अप्रैल 13 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत सोमवार को खड़ेहर गांव पहुंचे। वहां बीते दिनों किसान संगठन के सक्रिय सदस्य 60 वर्षीय रामाश्रय यादव के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को त्वरित निस्तारण कराया जाए। चेताया कि किसानों की अनदेखी करने पर किसान आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरने के लिये लाचार होगा।किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या को लेकर अनदेखी कर रही है। किसानों का फसलों का नुकसान होने पर मुआवजा वितरण करने में तमाम प्रकार की नियम कानून लगा दिया है। अब किसानों को मुआवजा लेने के लिये फार्मर रजिस्टरी जैसी समस्या से गुजरना पड़ रहा है। सरकार किसानों के घरों में होने वाली शादी पर गैस भी समय से उप...