लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि यूपी में आलू के गिरते दाम किसानों के साथ सीधा अन्याय हैं। खेत में किसान की मेहनत सोना उगाती है, लेकिन बाजार में उसे मिट्टी के भाव बेचना पड़ रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों ने किसान को लागत से भी नीचे धकेल दिया है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा है कि सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे और सारा आलू एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दे, साथ ही कोल्ड स्टोरेज व निर्यात की व्यवस्था कर किसानों को राहत दे। अगर सरकार सच में किसानों की हितैषी है तो सिर्फ भाषण नहीं, तुरंत खरीद शुरू करे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.