बलिया, फरवरी 26 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। शहर से सटे राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 179 जोड़े एक साथ एक सूत्र में बंधे। इनमें दो मुस्लिम जोड़े भी थे। सरकार की ओर से बेटियों को उपहार देकर विदा किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व राज्य सभा सांसद नीरज शेखर के साथ ही अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। उन्हें 24 प्रकार के उपहार दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा से हुआ। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रमों ने गरीब परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। पहले बेटियों की शादी के लिए परिवारों को जमीन बेचनी पड़ती थी या गहने गिरवी रखने पड़ते थे। अब सरकार की पहल से किसी गरीब की बेटी का विवाह आर्थिक अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.