हमीरपुर, मार्च 31 -- हमीरपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ.कलाम सभागार में 12 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं 23 सहायिकाओं को नियुक्ति, 38 कार्यकत्रियों एवं 16 मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए। साथ ही नवनिर्मित छह आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम में डीएम घनश्याम मीणा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से देश की आधी आबादी को आगे बढ़ने के लिए बहुत सारे अवसर मिल रहे हैं। पहली नौकरी अपने आप में अनूठी होती है, जिससे हम भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं और उस नौकरी के माध्यम से हम अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। सरकार का विजन है कि देश की आधी आबादी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर व सशक्त हो। सामाजिक स्तर पर आपकी जिम्मेदारी बहुत ही खास है। संभावित माताओं और छोटे-छोटे बच्चे जो देश का भविष्य हैं, के स्वास्थ्य की जिम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.