सरकार का महंगाई पर नियंत्रण नहीं
गंगापार, नवम्बर 2 -- भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है, जिससे गरीबों की थाली से दाल सहित अन्य खाद्य पदार्थ पूरी तरह से गायब हो गया है। खाद्य तेलों व दाल सहित अन्य सामानों के दामों में बढ़ोतरी से लोग परेशान है। सपा नेता नितेश तिवारी ने बताया कि 100 रुपये प्रति किलो की दाल अब 130 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसी तरह सरसों का तेल में बीस से तीस रुपये तक की बढोतरी हुई है। 120 रुपये प्रति किलो का रिफाइंड 150 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। उधर आलू को छोड़कर अन्य हरी सब्जी व फलों में भी भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.