नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- मोबाइल रिचार्ज की बढ़ती कीमतों से यूजर्स नाराज हैं। इससे उन लोगों को ज्यादा दिक्कत होती है जिन्हें सिर्फ कॉल और SMS चाहिए, लेकिन फिर भी उन्हें मजबूरी में महंगे डेटा वाले प्लान लेने पड़ते हैं। अब इस समस्या को दूर करने के लिए टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक बड़ा कदम उठाया है। TRAI ने एक नया ड्राफ्ट प्रस्ताव जारी किया है, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे प्लान लाने के लिए कहा गया है, जिनमें सिर्फ कॉल और SMS की सुविधा हो और डेटा शामिल न हो। इस प्रस्ताव का मकसद यूजर्स को ज्यादा ऑप्शन देना और उन्हें अनचाहे डेटा प्लान लेने से बचाना है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों, बुजुर्गों और फीचर फोन यूजर्स के लिए यह बड़ा फायदा साबित हो सकता है। अगर यह नियम लागू होता है, तो मोबाइल यूजर्स को पहली बार हर वैलिडिटी में सस्ते Voic...