अलीगढ़, जून 29 -- अतरौली संवाददाता। खेत में दिन-रात मेहनत, कर्ज लेकर बोई फसल और आंखों में सरकारी रेट की उम्मीद रहती है लेकिन अतरौली का किसान इस बार भी निराश हाथ लौट रहा है। वजह: मक्का का सरकारी खरीद केंद्र महज 4 दिन में बंद हो गया। अब एमएसपी 2400 रुपये की जगह मंडी में 1900 रुपये में मक्का बेचने की मजबूरी है। शासन ने मक्का खरीद के लिए 15 जून से 31 जुलाई तक का समय तय किया था। एमएसपी 2400 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है। लेकिन अतरौली के सरकारी खरीद केंद्र पर केवल 1000 कुंतल का लक्ष्य रखा गया। वह भी चार दिन में पूरा बता दिया गया। बैनर हट गया और गेट पर ताला लटक गया। अब पंजीकरण कराकर पहुंच रहे किसानों को गेट से ही वापस भेजा जा रहा है। केंद्र प्रभारी ऋचा सिंह का कहना है, "हमें 1000 कुंतल का ही लक्ष्य मिला था, वह पूरा हो गया। यदि लक्ष्य बढ़ेगा तो ...