मेरठ, अप्रैल 13 -- भाजपा के वरिष्ठ नेता पं.सुनील भराला ने सेन्ट्रल मार्केट के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर प्रभावित व्यापारियों को उचित मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था की मांग की है।सुनील भराला ने पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है और कई परिवारों की आजीविका संकट में आ गई है। सरकार से मांग की गई है कि प्रभावित व्यापारियों को तत्काल प्रभाव से मुआवजा दिया जाए और उनके पुनर्वास के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि व्यापारिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। यह भी पढ़ें- इंजीनियर हेमंत सिंह के दावे ने सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों में जगाई राहत की उम्मीद उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की ह...