गोपालगंज, मई 31 -- गोपालगंज, प्रधान संवाददाता। पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर के वाल्मीकि कन्वेंशन सेंटर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के दूसरे दिन रविवार को गोपालगंज जिले के भाजपा कार्यकर्ता ओं को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक रणनीति में संगठन और सरकार के बीच समन्वय को विशेष महत्व दिया जाता है। सरकार और संगठन की भूमिकाएं अलग-अलग होते हुए भी एक-दूसरे की पूरक हैं।

संगठन और सरकार का समन्वय सरकार के मंत्री और संगठन के पदाधिकारी समय-समय पर बैठक कर योजनाओं, उपलब्धियों और चुनौतियों पर चर्चा करते हैं। संजय सरावगी ने कहा कि संगठन जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं पर प्रतिक्रिया एकत्र करता है और उसे सरकार तक पहुंचाता है। वहीं, संगठन सरकार की जनकल्याणकारी योजना...