मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने गुरुवार को विवि के अधिकारियों और प्रशाखा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक न्यू गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में विवि में कामकाज में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा लोकभवन और सरकार से जो भी निर्देश और पत्र आए हैं, सभी का जल्द निष्पादन करने और सारे निर्देशों का जल्द पालन करने को कहा गया। साथ ही कोर्ट केस के मामले में भी जो भी रिपोर्ट देनी है, उसे भी जल्द तैयार करने का निर्देश वीसी ने सभी अधिकारियों और प्रशाखा पदाधिकारियों को दिया। यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू में लगाया गया रक्तदान शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...