दरभंगा, मई 13 -- शहर के कुछ अभिभावकों ने कहा कि बच्चों ने लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी की थी। उनकी परीक्षा भी बेहतर हुई थी। अब परीक्षा को रद्द कर दिये जाने से बच्चों में असमंजस की स्थिति बन गयी है। सीएम साइंस कॉलेज के वीक्षक नीतीश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त थी तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया था। प्रवेश से लेकर परीक्षा की समाप्ति तक पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। यह भी पढ़ें- पैकेज:दोबारा नीट परीक्षा से छात्रों में बढ़ी चिंता छात्रों की निराशा शिक्षक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि छात्रों ने गंभीरता के साथ परीक्षा दी थी, इसलिए परीक्षा रद्द होने की सूचना से उनमें स्वाभाविक निराशा है। नीट परीक्षा रद्द होने से छात्र-छात्राओं के सामने निश्चित रूप से परेशानी उत्पन्न हुई है। उनके लिए सलाह है कि वे एन...