सरकार और आमजन के बीच सेतु का काम करें एनजीओः अशोक
वाराणसी, सितम्बर 9 -- वाराणसी, हिटी। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित राष्ट्र के संकल्प को जमीन पर उतारने में गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वे सरकार और आम जनता के बीच मजबूत सेतु का काम करें। उन्होंने नरिया स्थित गणेश वर्णी संस्था में मंगलवार को दिवि वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित सामाजिक शक्ति समागम गोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में एनजीओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: तारडीह:आम लोगों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ कार्यक्रम में भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. उत्तम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.