सरकार एमएसपी के नाम पर थमा रही झुनझुना: महामंत्री
मिर्जापुर, मार्च 28 -- मिर्जापुर। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने शनिवार को जमालपुर विकासखंड के चौकिया गांव में संगठन के पदाधिकारियों और किसानों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) किसानों के लिए झुनझुना है। किसानों को अब इस पर विश्वास नहीं करना चाहिए, बल्कि हमें अपनी फसल की लागत के आधार पर लाभप्रद मूल्य दिलाया जाए। जिलाध्यक्ष उपेन्द्र प्रकाश सिंह के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने बताया भारतीय किसान संघ आज अपनी संख्यात्मक शक्ति के आधार पर पूरे विश्व में किसानों का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। वर्तमान में इस संगठन के सदस्यों की संख्या 50 लाख से भी अधिक हो चुकी है, जो किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.