गढ़वा, दिसम्बर 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आपकी योजना, आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के संचालन के दौरान प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई व प्रखंड/थाना दिवस की गतिविधियों को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था। जिले की सभी पंचायतों में यह विशेष जनकल्याणकारी अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। कार्यक्रम के समापन के बाद जिला स्तरीय सहित सभी प्रखंड व अंचल कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई पुन: शुरू की गई है। उसके साथ ही थाना/प्रखंड दिवस कार्यक्रम को पुनः आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। डीसी दिनेश यादव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रखंड और अंचल कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम को नियमित रूप से आयोजित करें। उन्होंने निर्देश दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.