प्रयागराज, मई 29 -- महोबा की दलित छात्रा के अपहरण-दुष्कर्म मामले में कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मोहम्मद फरहान ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पीड़िता के परिवार का दु:ख बांटने सरकार का कोई नुमाइंदा नहीं पहुंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जब पीड़िता के घर जा रहे थे तो उन्हें रोकने की हर कोशिश की गई। फरहान ने अजय राय की संपत्ति की जांच की मांग को हास्यास्पद बताया। कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। मिड-डे मील, सड़क, अस्पताल, मनरेगा और अयोध्या के विकास कार्यों तक में उगाही हो रही है। यह भी पढ़ें- सरकार के मंत्री-विधायकों की संपत्ति की जांच की जाए : कटारिया उन्होंने चुनौती दी कि सरकार में साहस है तो अपने मंत्रियों-विधायकों की भी संपत्ति जांच कराए। फरहान ने एन...