भदोही, अप्रैल 7 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार की ओर से नामित नगर पंचायत घोसिया एवं खमिरया के सभासदों को विधायक दीनानाथ भाष्कर और तहसीलदा सुनील कुमार ने शपथ दिलाने का काम किया। शपथ लेने वालों में नगर पंचायत खमरिया के नामित सभासद जय प्रकाश शुक्ला, अनुज बरनवाल, कंचन लता मौर्य रहीं। जबकि नगर पंचायत घोसिया के चंद्र भूषण गुप्ता, बाल कृष्ण प्रजापति, आरती देवी रहीं। विधायक ने कहा कि छह अप्रैल को ही भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। पूरे भारत में आज भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। सभासदों से आह्वान किया कि नगर पंचायत बोर्ड की बैठकों में भाग लेकर विकास कार्यों में अपना सहयोग देने का काम करें। सरकारों की मंशा के अनुसार नगर विकास कराया जा रहा है। जब से सूबे म...