कन्नौज, जून 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड की ग्राम पंचायत विशुनगढ़ में सरकारी हैंडपंप के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि धीरपुर मार्ग स्थित सरकारी हैंडपंप पर भीम आर्मी युवा जिलाध्यक्ष नेम कुमार उर्फ पुच्चू द्वारा निजी घरेलू उपयोग के लिए समरसेबल पंप लगाकर पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे आसपास के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है और हैंडपंप से आम जनता को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारीसे करते हुए सरकारी हैंडपंप से समरसेबल पंप हटाने और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने बताया कि मामले की जांच के लिए शीघ्र ही टीम भेजी जाएगी। यदि सरकारी हैंडपंप पर अवैध रूप से स...