गिरडीह, मई 18 -- डुमरी, प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल डुमरी के सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीएनएम, एएनएम, स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहियाओं को मरीजों तक सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाने का निर्देश दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश महतो ने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने सभी एएनएम, जीएनएम एवं सहियाओं को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में प्रसव के लिए प्रेरित करें तथा जरूरतमंद मरीजों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाएं। यह भी पढ़ें- एचपीवी टीकाकरण बढ़ाने पर जोर, आशा कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश उन्होंने किशोरियों के बीच एचप...