बागपत, फरवरी 17 -- खेकड़ा। क्षेत्र के सुन्हैडा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय से अज्ञात चोर कमरे की खिडकी का सरिया काटकर गैस सिलेंडर चूल्हा बर्तन चोरी कर ले गए। कोतवाली में प्रधानाध्यापक ने तहरीर दी। सुन्हैडा गांव का उच्च प्राथमिक विद्यालय गांव से बाहर जंगल में है। मंगलवार को उसके प्रधानाध्यापक कृष्णपाल सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के मिडडे मिल बनाने के कमरे का सरिया काट दिया। चोर वहां रखा सिलेंडर, चूल्हा, कूकर, भिगोन, थाली गिलास, चम्मच आदि सामान चुरा ले गए। सूचना पर ग्राम प्रधान समेत ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस घटना की जानकारी मिलने पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...