सराईकेला, जुलाई 24 -- राजनगर। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड स्थित कृष्णापुर गांव के आशीष कुमार दास को देश की अग्रणी आईटी कंपनी इंफोसिस का अगला सीईओ और एमडी नियुक्त किया गया है। वे 1 अप्रैल 2027 से पांच वर्षों के लिए यह जिम्मेदारी संभालेंगे। आशीष ने सरकारी एसएस प्लस टू हाई स्कूल, राजनगर से पढ़ाई की। 12वीं के दौरान पिता के निधन के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की। इसके अलावा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम भी किया।वे वर्तमान में अमेरिका में रहकर इंफोसिस के वैश्विक कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके बड़े भाई मानस शंकर रंजन दास ने बताया कि आशीष बचपन से मेहनती थे। यह भी पढ़ें- SBI समर इंटर्नशिप 2026 क्या है, कौन कर सकता है अप्लाई? जानें पूरी डिटेल्स यह उपलब्धि झारखंड के युवाओं के लिए प्रे...