नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- यूपीएससी देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसे क्रैक करने के बाद आईएएस, आईपीएस और आईएएस जैसे प्रतिष्ठित पदों को हासिल करते हैं। बहुत से उम्मीदवार इसे पहले ही अटेंप्ट में क्रैक कर लेते हैं, तो किसी को कई साल लग जाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक आईपीएस महिला अधिकारी से मिलवाएंगे जिन्होंने अपनी पढ़ाई की शुरुआत सरकारी स्कूल से की। लेकिन यूपीएससी में उन्होंने पहली ही बार में झंडे गाड़ दिए। इनका नाम है आईपीएस रितु खोखर, जो वर्तमान में महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में एसपी पद पर कार्यरत हैं। इनकी गिनती तेज-तर्रार अधिकारियों में होती है। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे एक गांव की सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली लड़की पहली बार में ही यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस अधिकारी बनती हैं।कौन हैं आईपीएस रितु खोखर आईपीएस रितु खोख...