सरकारी स्कूल में दूषित भोजन खाने से 32 छात्र बीमार
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक आश्रम स्कूल के 32 छात्रों को कथित तौर पर दूषित भोजन खाने से अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदिवासी बच्चों के लिए बने इस आवासीय स्कूल के सभी प्रभावित छात्रों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई और उनकी हालत स्थिर है। रविवार रात देगलूर तालुका के हनेगांव गांव में स्थित संस्थान में मांसाहार भोजन खाने के बाद छात्रों को उल्टी और जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस हुए। इसके बाद उन्हें देगलूर अस्पताल ले जाया गया, जहां छुट्टी मिलने से पहले उनके ब्लड टेस्ट हुए और जरूरी इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.