सरकारी स्कूल के शौचालय में छात्र का यौन शोषण
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- नई दिल्ली, प्रसं। नरेला इलाके के सरकारी स्कूल के शौचालय में कक्षा पांच के छात्र से सहपाठियों द्वारा यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को पोक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र सरकारी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। शिकायत के अनुसार, आठ छात्र स्कूल के शौचालय में करीब छह माह से शोषण कर रहे थे। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित से यह जानकारी नहीं मिली। इस बीच 30 जुलाई को तीन छात्रों ने यौन शोषण किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कूल में पीड़ित का रिश्तेदार भी पढ़ता है। रिश्तेदार को इस घटना की जानकारी मिल गई और उसने पीड़ित की मां को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्र ने थाने में लिखित शिकायत दी। पीड़ित छात्र का मेडिकल कराया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.