भागलपुर, अप्रैल 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक स्कूलों में पढ़ने वाले एक चौथाई बच्चों को किताबें उपलब्ध नहीं की गई हैं। शेष बचे बच्चों को किताब नहीं मिलने के कारण इन्हें पढाई करने में परेशानी हो रही है। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए विषयवार नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक बांटी जा रही हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए भागलपुर जिले को विभाग की ओर से 3.66 लाख किताबें भेजी गई हैं। बिहार राज्य टेक्स्ट बुक कॉरपोरेशन की ओर से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालयों में 75 प्रतिशत छात्रों के लिए ही पुस्तक उपलब्ध कराई गई है। वहीं प्रखंड मुख्यालयों से स्कूलों को पुस्तक वितरण किया गया है। स्कूलों को कहा गया है कि पहले नियमित स्कूल आने वाले बच्चों को ही कित...