मैनपुरी, अप्रैल 26 -- अकबरपुर औंछा के जूनियर हाईस्कूल में अराजक तत्वों द्वारा स्कूल की कीमती भूमि पर जबरिया कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में जूनियर हाईस्कूल अकबरपुर औंछा की प्रधानाचार्या माधुरी देवी ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि 20 अप्रैल को अराजक तत्वों द्वारा जेसीबी मशीन से हाईस्कूल की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया था। जिसकी सूचना उसने डायल 112 पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कब्जे को रुकवा दिया था। अब अराजक तत्व जेसीबी मशीन से स्कूल की भूमि पर गाटर पटिया, ईंट मलवा एकत्रित कर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- ठाकुरबारी की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करने की मांग प्रधानाचार्या ने आरोप लगाया कि उक्त लोग केंद्रीय मंत्री के खास है। जिसका फायदा उठाकर वह कभी भी अव...