नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- कहते हैं कि जहां चाह है वहां राह है। इस कहावत का सही उदाहरण हैं तेलंगाना के सरकारी स्कूल की टीचर बोम्पेल्ली भवानी। जिन्होंने पढ़ाने के तरीके से स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ाई है। उनके स्कूल में जहां पहले करीब 40 छात्र थे, वहीं अब यह संख्या करीब 130 तक पहुंच गई है। इसके अलावा उन्होंने 1336 टीचिंग वीडियो बनाए हैं, जिन्हें कुल मिलाकर 57 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही वो अनाथ बच्चों को भी फ्री में पढ़ाती हैं, ताकि उन्हें राज्य के आवासीय स्कूलों की प्रवेश मिल सके। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया है। चलिए जानते हैं कि कौन है बोम्पेल्ली भवानी।कौन हैं बोम्पेल्ली भवानी? बोम्पेल्ली भवानी तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के एमपीपीएस गर्ल्स गं...